निदेशक का संक्षिप्त परिचय
डॉ. प्रशांत धाकेफालकर एक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक होने के साथ-साथ पुणे स्थित आघारकर अनुसंधान संस्थान (एआरआई) के वर्तमान निदेशक और आईएएसएसटी, गुवाहाटी के निदेशक (अतिरिक्त प्राभर) के रूप में कार्यरत है। एक मजबूत शैक्षिक पृष्ठभूमि और व्यापक वैज्ञानिक अनुभव के साथ, उन्होंने माइक्रोबायोलॉजी और पर्यावरण अनुसंधान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी वैज्ञानिक यात्रा उनकी प्रारंभिक शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ प्रारंभ हुई, जिसकी परिणति माइक्रोबायोलॉजी में पीएचडी से हुई। वर्ष 1998 में वह वर्जीनिया विश्वविद्यालय, चार्लोट्सविले, संयुक्त राज्य अमेरिका में पोस्टडॉक्टोरल शोधकर्ता के रूप में शामिल हुए।
अधिक पढ़ें