जैव-संसाधन संरक्षण हब(बीसीएच)

संस्थान ने निम्न क्षेत्रों में २० बीघा भूमि पर बीसीएच स्थापित किया है, जहाँ एक तालाब में स्थानीय एवं टेबल मछलियों की विभिन्न प्रजातियाँ पाली जाती हैं। विभिन्न बागवानी एवं वनस्पति प्रजातियाँ भी लगाई गई हैं। बीसीएच संस्थान का एक आकर्षक स्थल है, जो अवकाश एवं मनोरंजन प्रदान करता है। १०० वर्गमीटर क्षेत्र में एक छोटा चाय बागान भी विकसित किया गया है।