प्रशासनिक कार्यों में दक्षता, प्रभावशीलता, सुविधा, पारदर्शिता एवं लागत‑प्रभावशीलता बढ़ाने हेतु आईएएसएसटी ने सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) के उपयोग से ई‑शासन सेवा प्रारंभ की है। इसने डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में भी योगदान दिया है। संस्थान के सुचारु संचालन हेतु निम्न सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) अवसंरचना/सुविधाएँ प्रारंभ की गई हैं।

ईऑफिस प्रणाली: पारदर्शी शासन एवं सभी आधिकारिक कार्यों के त्वरित निस्तारण हेतु आईएएसएसटी ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी), भारत सरकार के ईऑफिस परियोजना प्रभाग की सहायता से ईऑफिस प्रणाली (ईफाइल मॉड्यूल) लागू की है। यह प्रणाली सुचारु रूप से चल रही है और प्रशासन में हर तरह से सुविधा एवं दक्षता ला रही है।

ई‑वित्त प्रणाली: ई‑वित्त प्रणाली आईएएसएसटी में वर्ष २०१२ से संचालित है। वर्ष २०१८‑१९ के दौरान अतिरिक्त सुविधाएँ जैसे बारकोड लेबल प्रिंटिंग, एसएमएस अलर्ट, स्वचालित आदेश निर्माण आदि स्टॉक मॉड्यूल में जोड़ी गईं।

कर्मचारियों हेतु ई‑मेल सुविधा: सभी कर्मचारियों को एनआईसी, भारत सरकार द्वारा सुगम किए गए iasst.gov.in डोमेन में ई‑मेल सुविधा प्रदान की जा रही है।

शोध विद्वानों हेतु ई‑मेल सुविधा: एक संस्थागत ई‑मेल होस्टिंग सेवा प्रारंभ की गई है ताकि सभी शोध विद्वानों एवं शोध कार्य से जुड़े अन्य सदस्यों को अलग डोमेन iasst.res.in में ई‑मेल सेवा प्रदान की जा सके।

ऑनलाइन नौकरी पोर्टल: आईएएसएसटी ने विभिन्न भर्ती एवं प्रवेश प्रक्रियाओं हेतु एक ऑनलाइन नौकरी पोर्टल प्रारंभ किया है। इस प्रणाली के माध्यम से आवेदक अपने आवेदन एवं सहायक दस्तावेज़ ऑनलाइन जमा करते हैं। इस नई प्रणाली के प्रारंभ से भर्ती एवं प्रवेश प्रक्रियाओं के विभिन्न चरणों में पारदर्शिता आई है और मैनुअल हस्तक्षेप का स्तर काफी कम हुआ है।

एसएआईसी हेतु ऑनलाइन पोर्टल: परिष्कृत विश्लेषणात्मक उपकरण केंद्र (एसएआईसी), आईएएसएसटी में नमूना विश्लेषण हेतु ऑनलाइन अनुरोध जमा करने के लिए एक पोर्टल प्रारंभ किया गया है। पंजीकृत उपयोगकर्ता उपकरण/नमूना विश्लेषण हेतु ऑनलाइन अनुरोध जमा कर सकते हैं। विश्लेषण रिपोर्ट/प्रयोग रिपोर्ट पोर्टल से डाउनलोड की जा सकती है। एक भुगतान गेटवे भी इस पोर्टल से जोड़ा जा रहा है ताकि बाहरी उपयोगकर्ता अपना भुगतान ऑनलाइन कर सकें।

सीपीपीपी के माध्यम से ई‑निविदा: वर्ष २०१७‑१८ से आईएएसएसटी ने केंद्रीय सार्वजनिक खरीद पोर्टल (सीपीपीपी), भारत सरकार द्वारा होस्ट किए गए ईप्रोक्योरमेंट एवं ईपब्लिशिंग प्रणाली की सहायता से ई‑निविदा प्रक्रिया प्रारंभ की है।

जेम के माध्यम से क्रय: वर्ष २०१७‑१८ से आईएएसएसटी ने सरकारी ई‑मार्केटप्लेस (जेम) के माध्यम से वस्तुओं एवं सेवाओं की खरीद प्रारंभ की है।

सीसीटीवी कैमरा द्वारा निगरानी: संस्थान का पूरा परिसर, जिसमें भवनों के सामान्य स्थान एवं प्रयोगशालाएँ सम्मिलित हैं, सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में है।

स्थानीय डेटा केंद्र: विभिन्न ई‑सेवाओं हेतु सर्वर होस्ट करने के लिए आईएएसएसटी ने परिसर में दो छोटे डेटा केंद्र अवसंरचना विकसित की है। डेटा केंद्र में भौतिक एवं आभासी दोनों सर्वर होस्ट किए गए हैं।