उपनियम/ संस्थापन प्रलेख

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उच्च अध्ययन संस्थान (आई.ए.एस.एस.टी) का संस्थापन प्रलेख

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उच्च अध्ययन संस्थान, गुवाहाटी की स्थापना वर्ष 1979 में असम साइंस सोसायटी द्वारा उत्तर पूर्वी क्षेत्र में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता के अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए एक प्रमुख शोध प्रतिष्ठान की स्थापना और बुनियादी ढाँचा तैयार करने के मुख्य उद्देश्य से की गई थी। वर्ष 1991 में इसे सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत असम सरकार के एक अलग संस्थान के रूप में पंजीकृत किया गया था। 9 मार्च,2009 की तिथि से संस्थान को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त अनुदान सहायता संस्थान में परिवर्तित किया गया।

  1. नाम:सोसाइटी का नाम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उच्च अध्ययन संस्थान
  2. मुख्यालय:विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उच्च अध्ययन संस्थान का मुख्यालय विज्ञान पथ, पश्चिम बड़ागांव, पोस्ट: गड़चुक, गुवाहाटी -781035, असम में स्थित है।
  3. उद्देश्य:
    आई.ए.एस.एस.टी के प्राथमिक उद्देश्य निम्नलिखित है:

    1. भौतिक और जीवन विज्ञान में मूलभूत एवंप्रौयोगिक वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए उत्कृष्टता का केंद्र बनाना।
    2. बाह्य परियोजना के माध्यम से वित्तीय सहयोगके अवसर उत्पन्न करके मुख्य क्षेत्रों में वैज्ञानिक अनुसंधान को दृढ़ बनाना।
    3. वैज्ञानिक अनुसंधान के प्रति युवा प्रतिभा को आकर्षित और प्रेरित करना।
    4. सामाजिक हस्तक्षेप के माध्यम से विज्ञान और प्रौद्योगिकी केक्षेत्र में विकास के लिए जागरूकता फैलाना।
  4. कार्य क्षेत्र:
    1. बेसिक और एप्लाइड प्लाज़्मा भौतिकी
    2. उन्नत पदार्थ विज्ञान
    3. पारंपरिक ज्ञान आधारित औषध विकास एवं वितरण
    4. गणितीय और कंप्यूटेशनल विज्ञान
    5. जैव विविधता एवं पारिस्थितिक तंत्र अनुसंधान
  5. विजन/दृष्टिकोण: अंतर्राष्ट्रीय दृश्यता के साथ भौतिक और जीवन विज्ञान के अग्रणी शोध क्षेत्रों में उत्कृष्टता के केंद्र के रुप में उभरना और सामाजिक विकास के लिए उन्न्त वैज्ञानिक ज्ञान की ओर मानव संसाधनों का निर्माण करना।
  6. नियम/विनियम: नियम/विनियम का तात्पर्य है विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उच्च अध्ययन संस्थान (आई.ए.एस.एस.टी) के नियम/विनियम
  7. उपनियम : उपनियम का तात्पर्य है विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उच्च अध्ययन संस्थान (आई.ए.एस.एस.टी) के उपनियम जो नियम/विनियम के नियम 20 के तहत बनाया गया है।
  8. स्टाफ नियम : स्टाफ नियम का तात्पर्य है विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उच्च अध्ययन संस्थानके स्टाफ नियम जो आई.ए.एस.एस.टी उपनियम के नियम 24 के तहत बनाया गया है।